UPSC CDS I Exam 2025 यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) ने संयुक्त रक्षा सेवा (CDS I) परीक्षा 2025 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस परीक्षा के माध्यम से 457 पदों पर भर्ती की जाएगी, जिसमें भारतीय सैन्य अकादमी (IMA), भारतीय नौसेना अकादमी (INA), वायु सेना (Air Force) और ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी (OTA) शामिल हैं।
UPSC CDS I 2025: महत्वपूर्ण तिथियाँ
इवेंट | तिथि |
---|---|
आवेदन शुरू | 11 दिसंबर 2024 |
आवेदन की अंतिम तिथि | 01 जनवरी 2025 (शाम 6:00 बजे तक) |
फीस भुगतान की अंतिम तिथि | 01 जनवरी 2025 |
फॉर्म संशोधन की तिथि | 01-07 जनवरी 2025 |
परीक्षा तिथि | 13 अप्रैल 2025 |
एडमिट कार्ड जारी होगा | परीक्षा से पहले |
रिजल्ट घोषित होगा | अधिसूचित किया जाएगा |
Read More
AISSEE Admit Card Download 2025
DSSSB Admit Card 2025 परीक्षा तिथि
SBI Junior Associates Pre-Result 2025
UPSC CDS I 2025 Exam: परिचय
Union Public Service Commission (UPSC) ने Combined Defence Services (CDS) I परीक्षा 2025 का आधिकारिक वेबसाइट पर सुचना जारी कर दिया है। यदि आप देश की रक्षा सेवाओं में शामिल होने का सपना देख रहे हैं, तो यह आपके लिए सुनहरा अवसर हो सकता है। इस आर्टिकल में हम आपको UPSC CDS I Exam 2025 के एग्जाम शेड्यूल, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया, फीस, और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां विस्तार से बताएंगे।
UPSC CDS I 2025: आवेदन शुल्क
- सामान्य / OBC: ₹200
- SC / ST / महिला उम्मीदवार: शुल्क माफ
- भुगतान मोड: नेट बैंकिंग, डेबिट/क्रेडिट कार्ड, चालान
UPSC CDS I 2025: पद और योग्यता
पद | रिक्तियाँ | आयु सीमा | योग्यता |
---|---|---|---|
भारतीय सैन्य अकादमी (IMA) | 100 | 02/01/2002 – 01/01/2007 | किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (पास/अंतिम वर्ष में) |
भारतीय नौसेना अकादमी (INA) | 32 | 02/01/2002 – 01/01/2007 | इंजीनियरिंग में स्नातक (पास/अंतिम वर्ष में) |
वायु सेना (Air Force) | 32 | 02/01/2002 – 01/01/2006 | स्नातक (भौतिकी/गणित 10+2 में) या इंजीनियरिंग डिग्री |
ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी (OTA) – पुरुष | 275 | 02/01/2001 – 01/01/2007 | किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक |
ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी (OTA) – महिला | 18 | 02/01/2001 – 01/01/2007 | किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक |
आवेदन कैसे करें?
UPSC ने आवेदन प्रक्रिया को और सरल बनाने के लिए One Time Registration (OTR) सिस्टम लागू किया है। जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें पहले OTR करना अनिवार्य होगा। आवेदन प्रक्रिया निम्नलिखित है:
- सबसे पहले UPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं – UPSC Official Website
- One Time Registration (OTR) करें और लॉगिन करें।
- UPSC CDS I Exam 2025 के लिए आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
- आवेदन फॉर्म में अपनी पूरी जानकारी भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें (यदि लागू हो)।
- आवेदन पत्र को सबमिट करने से पहले प्रीव्यू देखें और जानकारी को जांचें।
- आवेदन पत्र सबमिट करें और भविष्य के लिए इसका प्रिंट आउट लें।
चयन प्रक्रिया (Selection Process)
चयन चरण | प्रक्रिया विवरण |
---|---|
लिखित परीक्षा | UPSC द्वारा निर्धारित पैटर्न के अनुसार आयोजित की जाने वाली परीक्षा जिसमें गणित, सामान्य ज्ञान और अंग्रेजी विषय शामिल होते हैं |
SSB इंटरव्यू | लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थियों के लिए 5 दिवसीय गहन साक्षात्कार प्रक्रिया जिसमें मनोवैज्ञानिक परीक्षण, समूह गतिविधियाँ और व्यक्तिगत साक्षात्कार शामिल होते हैं |
मेडिकल परीक्षण | SSB साक्षात्कार पास करने वाले उम्मीदवारों की संपूर्ण शारीरिक व दृष्टि जाँच जिसमें सख्त मानकों का पालन आवश्यक होता है |
अंतिम चयन | लिखित परीक्षा और SSB स्कोर के सम्मिलित अंकों के आधार पर तैयार की जाने वाली मेरिट सूची जिसके आधार पर सफल अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण हेतु चुना जाता है |
महत्वपूर्ण लिंक्स (important links)
विवरण | लिंक |
---|---|
Apply Online | यहां क्लिक करें |
Download Exam Notice | यहां क्लिक करें |
रिजल्ट, एडमिट कार्ड | यहां क्लिक करें |
आधिकारिक वेबसाइट | यहां क्लिक करें |
सभी सरकारी जॉब अलर्ट | यहां क्लिक करें |
Latest Sarkari Result Com पर देखें | यहां क्लिक करें |
Join Whatsapp Group | यहां क्लिक करें |
Join Telegram Group | यहां क्लिक करें |

UPSC CDS I 2025: FAQs (सामान्य प्रश्न)
CDS I 2025 के लिए आयु सीमा क्या है?
IMA, INA और Air Force के लिए 19-25 वर्ष, OTA के लिए 19-26 वर्ष (महिलाओं के लिए भी समान)।
क्या 12वीं पास छात्र CDS के लिए आवेदन कर सकते हैं?
नहीं, CDS के लिए स्नातक (Graduation) पास या अंतिम वर्ष में होना अनिवार्य है।
CDS एग्जाम पैटर्न क्या है?
परीक्षा Objective Type होगी, जिसमें गणित, सामान्य ज्ञान और अंग्रेजी के प्रश्न पूछे जाएंगे
एडमिट कार्ड कब तक डाउनलोड होगा?
परीक्षा से 2-3 सप्ताह पहले UPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।
निष्कर्ष: UPSC CDS I Exam 2025 में आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन की अंतिम तिथि से पहले अपना फॉर्म भर लें और परीक्षा की तैयारी शुरू करें। अधिक जानकारी और लेटेस्ट अपडेट्स के लिए Sarkari Result-com.Com पर विजिट करें।